Mahesh Navami theme poster has been released (Theme Poster Launch) by Maheshacharya Premsukhanand Maheshwari Maharaj (Peethadhipati, Maheshwari Akhada) to elevate the proud identity of Maheshwari community and every Maheshwari person. It is hoped that every Maheshwari will post and share this poster on social media, Facebook, Maheshwari WhatsApp groups etc. Also in this post you will know the brief introduction of Maheshacharya Premsukhanand Maheshwari Maharaj, the peethadhipati of Maheshwari Gurupeeth "Maheshwari Akhada" and the supreme samajguru of Maheshwari community, in Hindi and English.
महेश नवमी थीम पोस्टर का विमोचन (थीम पोस्टर लॉन्च) महेशाचार्य प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज (पीठाधिपति, माहेश्वरी अखाड़ा) द्वारा किया गया है, जो माहेश्वरी समाज और प्रत्येक माहेश्वरी बंधू, माता बहनों के गौरवपूर्ण पहचान को बुलंद करने हेतु है। आशा है कि हरएक माहेश्वरी इस पोस्टर को सोशल मीडिया, फेसबुक, माहेश्वरी WhatsApp groups आदि पर पोस्ट और शेयर करेगा।
साथ ही इसी पोस्ट में आप जानेंगे हिंदी और इंग्लिश में माहेश्वरी गुरुपीठ के पीठाधिपति एवं माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च समाजगुरु महेशाचार्य प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज का संक्षिप्त परिचय।
महेश नवमी थीम विशेष के बारे में —
महेशाचार्य प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज के साथ देशभर के माहेश्वरी समाज के अनेको कार्यकर्ताओं और बुद्धिजीवियों से हुए विचार-विमर्श से यह निर्णय लिया है की हर एक महेश नवमी एक विशेष थीम पर मनाई जानी चाहिए, उस थीम के अनुरूप एक बैनर पोस्टर बनाया जाना चाहिए और एक साथ पूरे देश भर में उसका प्रचार प्रसार किया जाना चाहिए। तय किये गए थीम के अनुरूप ही महेश नवमी के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाना चाहिए। हर वर्ष एक विशेष थीम के साथ, एकसाथ पुरे विश्व का माहेश्वरी समाज महेश नवमी उत्सव मनाएगा तो इससे समाज में एक अच्छा माहौल बनेगा, समाज में एकता की भावना बढ़ेगी, संगठन में एक सुसूत्रता आएगी और समाज में एक नयी ऊर्जा का, चेतना का संचार होगा।
वर्ष 2026 के लिए वह थीम होगी-
जानो अपनी जड़ों और विरासत को
क्यों है हम "माहेश्वरी" इस बात को!
इस उपरोक्त थीम के तहत देश भर में महेश नवमी के कार्यक्रमों में यह बताया जाए कि, हम माहेश्वरी क्यों कहलाते हैं? माहेश्वरी नाम हमें किसने दिया? कब दिया? क्यों दिया? माहेश्वरी उत्पत्ति की पारंपरिक कथा क्या है? माहेश्वरी उत्पत्ति के समय भगवान महेश ने माहेश्वरी समाज को क्या उपदेश दिया था? क्या वरदान दिए थे? माहेश्वरी संस्कृति क्या है? महेश नवमी को क्यों बड़ी तीज से भी बड़ा, माहेश्वरी समाज का सबसे बड़ा धार्मिक त्योंहार माना जाता है?
माहेश्वरी समाज जिस दिन अस्तित्व में आया उसी तिथि को हम महेश नवमी का उत्सव मनाते हैं तो उपरोक्त बातों की जानकारी समाजजनों को हो और भविष्य में भी समाज का अस्तित्व और विशिष्ट पहचान बनी रहे, समाजजनों में आपसी एकता मजबूत बने, समाजजनों में आपसी सहयोग की भावना बढ़ें इसके लिए यह जानकारी समाज के लोगों को होना काफी लाभकारी होगा और यह जरुरी भी है। इससे स्वाभाविक रूप से माहेश्वरीयों की आपसी एकता दृढ़ होगी। आपसी एकता द्रिढ होगी तो एक दूसरे के लिए सहयोग की भावना बढ़ेगी, सहयोग की भावना बढ़ेगी तो प्रगति होगी। समाज के सामने जो समस्याएं है, चुनौतियां है उन्हें एकसाथ मिलकर सुलझाने में, दूर करने में मदत मिलेगी। परिणामतः समाज का वर्तमान बेहतर होगा साथ ही भविष्य सुरक्षित होगा।
Brief introduction of Maheshacharya Premsukhanand Maheshwari Maharaj in English —
Maheshacharya (Hindi: महेशाचार्य) is the position of the top religious leadership of the Maheshwari community. The title "Maheshacharya" is used for the head/peethadhipati of the "Maheshwari Akhara", the highest gurupeeth of the Maheshwari community. Presently, Yogi Premsukhanand Maheshwari Maharaj (Former name- Premsukh Sabu) is working as Maheshacharya.
According to the traditional belief of Maheshwari community passed down from generation to generation, in 3133 BC, Lord Mahesha (Lord Shiva) and Goddess Parvati themselves gave origin to a new clan by the name of Maheshwari clan, a new community by the name of Maheshwari community (the origin of Maheshwari community can also be seen as the establishment of Maheshwari community). According to the Indian calendar, this incident occurred on the ninth day of the Shukla Paksha of the month of Jyeshtha. Lord Mahesha is the originator of Maheshwari community, hence people of Maheshwari community celebrate this date every year with great pomp and show in the name of Mahesh Navami and as the biggest festival of Maheshwari community. At the same time, Lord Mahesha also appointed 6 Gurus as Samajguru to guide the Maheshwari community, which is mentioned in the origin story of the Maheshwari community.
To ensure that the system of this Samajguru and Maheshwari Gurupeeth, which guides the Maheshwari community, runs continuously and smoothly, these Maheshwari Samajgurus established the Maheshwari Gurupeeth and the peethadhipati of the Maheshwari Gurupeeth was officially honoured with the title of Maheshacharya. Since then, the title Maheshacharya is officially used for the supreme guru of the Maheshwaris and the head/peethadhipati of the Gurupeeth of the Maheshwari community. In the year 2008, this Maheshwari Gurupeeth was legally registered in the name of "Divyshakti Yogpeeth Akhada".
At present, the official name of the Gurupeeth of Maheshwari community is Divyashakti Yogapeeth Akhara but it is famous by the name of Maheshwari Akhara. The first peethadhipati of the Maheshwari Gurupeeth is Maharishi Parashar, hence Maharshi Parashar is Adi Maheshacharya. The peethadhipati of the successive series of peethadhipati of the Maheshwari Gurupeeth since his time is known by the title of Maheshacharya. This position is considered the highest honor in the Maheshwari community. Currently, Yogi Premsukhanand Maheshwari Maharaj serves as the Peethadhipati of the Divyashakti Yogapeeth Akhara (Maheshwari Akhada) and Maheshacharya. On the occasion of Mahesh Navami, the origin day of Maheshwari community, Maheshacharya addresses the Maheshwari community with a special address in which guidance is given regarding the future roadmap of the community. This special address given by Maheshacharya on Mahesh Navami is considered very important in the Maheshwari community.
(Link: Premsukhanand Maheshwari Sankshipt parichay)
See link > Maheshacharya | Supreme Religious Guru Of Maheshwari Community | Peethadhipati - Maheshwari Akhada (Maheshwari Gurupeeth)
See link > Maheshacharya | Supreme Religious Guru Of Maheshwari Community | Peethadhipati - Maheshwari Akhada (Maheshwari Gurupeeth)
For more info click/touch on link > https://maheshwariakhada.blogspot.com/2023/10/mahesh-navami-special-maheshacharya-tradition-of-maheshwari-community.html
महेशाचार्य का संक्षिप्त परिचय हिंदी में —
महेशाचार्य (अंग्रेज़ी: Maheshacharya), यह माहेश्वरी समाज के शीर्ष धार्मिक नेतृत्व (सर्वोच्च माहेश्वरी समाजगुरु) का पद है। माहेश्वरी समाज के सर्वोच्च गुरुपीठ "माहेश्वरी अखाड़ा" के पीठाधिपति के लिए "महेशाचार्य" उपाधि का प्रयोग होता है। वर्तमान में योगी प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज (पूर्ववर्ती नाम- प्रेमसुख साबु) महेशाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।
माहेश्वरी समाज की पीढ़ी दर पीढ़ी चली आ रही परंपरागत मान्यता के अनुसार, ईसवी सन पूर्व 3133 में स्वयं भगवान महेशजी (भगवान शिव) और देवी पार्वती ने माहेश्वरी वंश के नाम से एक नए वंश की, माहेश्वरी समाज के नाम से एक नए समाज की उत्पत्ति की थी (माहेश्वरी समाज की उत्पत्ति को माहेश्वरी समाज की स्थापना के रूप में भी देखा जा सकता है)। यह घटना भारतीय कैलेण्डर के अनुसार, ज्येष्ठ माह के शुक्ल पक्ष की नवमी तिथि को घटित हुई थी। माहेश्वरी समाज के उत्पत्तिकर्ता भगवान महेश है इसलिए माहेश्वरी समाज के लोग प्रतिवर्ष इसी तिथि को महेश नवमी के नाम से तथा माहेश्वरी समाज के सबसे बड़े त्योंहार के रूप में बड़े धूमधाम से मनाते है। इसी समय भगवान महेशजी ने माहेश्वरी समाज को मार्गदर्शित करने के लिए 6 गुरुओं की भी नियुक्ति की थी, माहेश्वरी समाज के लिए समाजगुरु बनाये थे, जिसका उल्लेख माहेश्वरी समाज उत्पत्ति कथा में आता है।
माहेश्वरी समाज को मार्गदर्शित करनेवाली यह समाजगुरु एवं माहेश्वरी गुरुपीठ की व्यवस्था सतत और सुचारु रूप से चले इसलिए इन्ही माहेश्वरी समाजगुरूओं ने माहेश्वरी गुरुपीठ की स्थापना की और माहेश्वरी गुरुपीठ के मुखियां/पीठाधिपति को आधिकारिक रूप से "महेशाचार्य" की उपाधि से अलंकृत किया गया। तबसे माहेश्वरीयों के सर्वोच्च गुरु और माहेश्वरी समाज के गुरुपीठ के पीठाधिपति के लिए आधिकारिक रूप से महेशाचार्य उपाधि का प्रयोग होता है। वर्ष 2008 में इसी माहेश्वरी गुरुपीठ को क़ानूनी रूप से "दिव्यशक्ति योगपीठ अखाड़ा" के नाम से पंजीकृत किया गया है।
वर्तमान समय में माहेश्वरी समाज के गुरुपीठ का आधिकारिक नाम "दिव्यशक्ति योगपीठ अखाड़ा" है लेकिन यह "माहेश्वरी अखाड़ा" के नाम से प्रसिद्ध है। माहेश्वरी गुरुपीठ के प्रथम पीठाधिपति महर्षि पराशर है इसलिए महर्षि पराशर "आदि महेशाचार्य" है। उनके समय से चले आ रहे माहेश्वरी गुरुपीठ के पीठाधिपतियों की क्रमिक श्रृंखला के पीठाधिपति को "महेशाचार्य" के उपाधि से जाना जाता है। यह पद माहेश्वरी समाज का सर्वोच्च गौरवमयी पद माना जाता है। वर्तमान में योगी प्रेमसुखानन्द माहेश्वरी महाराज दिव्यशक्ति योगपीठ अखाड़ा (माहेश्वरी अखाड़ा) के पीठाधिपति और महेशाचार्य के रूप में कार्यरत हैं। माहेश्वरी समाज के उत्पत्ति दिवस महेश नवमी के अवसर पर महेशाचार्य माहेश्वरी समाज को विशेष सम्बोधन से सम्बोधित करते है जिसमें समाज के भविष्य के रोडमैप को लेकर मार्गदर्शित किया जाता है। महेश नवमी पर महेशाचार्य द्वारा दिए जानेवाले इस विशेष सम्बोधन को माहेश्वरी समाज में काफी महत्वपूर्ण माना जाता है।
See this link > Category : Maheshwari
See link > Maheshwari identity on Google
See link > Maheshwaris Special identity on Google







No comments:
Post a Comment